हिंदी
नई दिल्ली: मनु भाकर ने आज मंगलवार को पेरिस ओलंपिक्स में इतिहास बना दिया है। वह भारत की पहली खिलाड़ी बनी हैं, जिन्होंने एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीते हैं।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड टीम इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ कांस्य पदक जीता है। बता दें कि बीते रविवार को ही मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग के महिला वर्ग में कांस्य पदक जीतकर इस ओलंपिक्स में भारत का खाता खोला था। मनु ने तीन दिन के अंदर भारत के लिये दूसरा मेडल जीता है।
बता दें कि इन दोनों खिलाड़ियों ने कोरियाई जोड़ी ओ ये जिन और ली वून्हो को 16-10 से हराया है। ओ ये जिन ने बीते रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल के महिला वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था।
Published : 30 July 2024, 1:49 PM IST
Topics : bronze medal Dynamite News manu bhakar Paris Olympics sports कांस्य पदक पेरिस ओलंपिक्स मनु भाकर सरबजोत