हिंदी
नई दिल्ली : विराट कोहली को अक्सर मैदान पर अपने गुस्से के लिए जाना जाता है, लेकिन हाल में ही साउथ अफ्रीका में खत्म हुए दौरे पर कोहली ने कुछ ऐसा किया कि पूरा अफ्रीका किंग कोहली का फैन हो गया।
साउथ अफ्रीका के सबसे खूबसूरत शहरों में शुमार केपटाउन काफी समय से जल संकट से गुजर रहा है। ऐसे में कोहली केपटाउन के लोगों की मदद के लिए आगे आए। टी-20 सीरीज के आखिरी मैच के दौरान कोहली और अफ्रीका कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 1,00,000 साउथ अफ्रीकी रैंड ( लगभग 5,60,000 रुपये) का चेक एनजीओ 'गिफ्ट ऑफ गिवर्स' को दान दिया।
इस दौरान बात करते हुए कोहली ने कहा कि केपटाउन दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। हम जब कभी भी न्यूलैंड्स में खेलते हैं, तो यहाँ के लोग हमारी काफी मदद करते है।इसी वजह से हम यहाँ के लोगों में सूखे से बचाव के लिए जागरूरता फैलाने का काम कर रहे है।
Published : 28 February 2018, 1:36 PM IST
Topics : इंडिया केपटाउन फाफ डु प्लेसिस विराट कोहली साउथ अफ्रीका
No related posts found.