हिंदी
भिवानी: हरियाणा के भिवानी में अवैध शराब की 627 पेटियां जब्त की गयी हैं जो पंजाब से गुजरात भेजी जा रही थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक भिवानी के खरक चौकी प्रभारी दशरथ सिंह ने बताया कि आबकारी विभाग के साथ मिलकर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और राजस्थान नंबर के एक ट्रक से अवैध शराब की 627 पेटियां बरामद कीं। उनके अनुसार इसकी कीमत 22 लाख रुपये आंकी गई।
सिंह के अनुसार पुलिस ने इस दौरान राजस्थान निवासी कैलाश नामक युवक को भी पकड़ा है जिससे पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि यह अवैध शराब पंजाब के लुधियाना से गुजरात भेजा जा रही थी। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी ट्रक चालक है। उन्होंने बताया कि जल्द ही ओर भी आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
Published : 17 January 2024, 1:10 PM IST
No related posts found.