हिंदी
नयी दिल्ली: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में गुरुवार देर रात से हो रही बारिश के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के टर्मिनल-1 की छत गिर गई। इस हादसे में अब तक एक शख्स की मौत हो गई है जबकि छह लोग घायल हो गए।
छत गिरने से कई टैक्सियां और कारें इसकी चपेट में आ गये। ये लोग हादसे में घायल हो गये। मौके पर तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
नई दिल्ली: IGI एयरपोर्ट टर्मिनल-1 पहुंचे नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, छत गिरने के बाद हुए हादसे की स्थिति और राहत कार्यों का ले रहे हैं जायजा#igiairport #Airport #DelhiAirportRoofCollapse #DelhiAirport @RamMNK pic.twitter.com/s72ANXrP3H
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 28, 2024
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार यह घटना शुक्रवार को तड़के पांच बजे घटित हुयी। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। दमकल सेवा के अधिकारियों ने बताया कि टर्मिनल-1 की छत की शीट के अलावा सपोर्ट बीम भी ढह गया है।
नई दिल्ली: IGI एयरपोर्ट टर्मिनल-1 पर हुए हादसे को सपा सांसद डिंपल यादव बताया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, सुनिये मैनपुरी की लोकसभा सदस्य डिंपल यादव का पूरा बयान#igiairport #DelhiAirportRoofCollapse #DelhiAirport @samajwadiparty @dimpleyadav @yadavakhilesh pic.twitter.com/wumoSP19nd
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 28, 2024
इससे टर्मिनल के पिक-अप और ड्रॉप एरिया में खड़ी कारों को नुकसान पहुंचा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हवाई अड्डा पर दमकल की तीन गाड़ियां मौजूद हैं।
Published : 28 June 2024, 11:38 AM IST
Topics : IGI Roof Collapses Terminal 1 इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एनसीआर घायल टर्मिनल 1 नयी दिल्ली बारिश
No related posts found.