हिंदी
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के सोपोर उप जिला में एक सुरक्षा बलों ने मंगलवार को शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) को ढूंढ निकाला और उसे निष्क्रिय कर दिया।
एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सोपोर कुपवाड़ा बाईपास रोड की नियमित सफाई के दौरान आज सुबह सोपोर के तुलीबल इलाके में सुरक्षाबलों ने विस्फोटकों ढूंढ निकाला।
उन्होंने बताया कि आईईडी का पता चलने के बाद यातायात और लोगों की आवाजाही को तुरंत रोक दिया गया। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी भी कर ली है।
सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जल्द ही बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और उन्होंने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। (वार्ता)
Published : 13 December 2022, 12:19 PM IST
No related posts found.