चैंपियन्स ट्रॉफी: पाकिस्तानी गेंदबाज ने कप्तान विराट को दी चुनौती

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को पाकिस्तानी गेंदबाज जुनैद खान ने एक कड़ी चुनौती दी हैं।

Updated : 29 May 2017, 12:23 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच 4 जून को होने वाले मुकाबले का बेसब्री से इंतजार दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी कर रहे हैं। दोनों टीमों के कप्तान इस मैच को आम मैचों की तरह ही बता रहे हैं लेकिन टीम के दूसरे खिलाड़ियों ने एक-दूसरे पर दबाव बनाने के लिए जुबानी जंग शुरु कर दी है।

जुनैद खान

खबर है कि पाकिस्तान के गेंदबाज जुनैद खान ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि विराट को इस बार पाकिस्तानी गेंदबाजों से कड़ी चुनौती मिलेगी। एक इंटरव्यु के दौरान जुनैद ने कहा 4 मैचों में से 3 बार मैंने कोहली को आउट किया है। वह अच्छे बल्लेबाज हैं, लेकिन मेरे खिलाफ खेलते हुए असफल रहे हैं। इस बार भी मैं उन्हें जल्द ही आउट कर दूंगा। मैंने विराट कोहली को भारत में उनके घरेलू दर्शकों के सामने बॉलिंग की है। फिर इंग्लैंड में मुझे कोई समस्या नहीं होगी।  

Published : 
  • 29 May 2017, 12:23 PM IST

Advertisement
Advertisement