हिंदी
गुरुग्राम: पुलिस ने इस सप्ताह की शुरुआत में हरियाणा की आईएएस अधिकारी अनीता यादव को धन की अवैध वसूली के लिए कॉल करने के आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 43 वर्षीय ऋषि शर्मा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है और फिलहाल उदयपुर के केशव नगर में रह रहा था।
पुलिस ने दावा किया कि शर्मा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि वह एक बीमा एजेंट के रूप में काम करता है।
यादव ने छह मार्च को कथित जबरन वसूली के प्रयास को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) वीरेंद्र विज ने कहा, ‘‘आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और शुक्रवार को शहर की एक अदालत में पेश करने के बाद हम उसका रिमांड मांगेंगे।’’
Published : 10 March 2023, 3:47 PM IST
No related posts found.