Hyderabad rape and murder: हैदराबाद रेप-मर्डर के आरोपी की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव, उठी थी एनकाउंटर की मांग, 10 लाख का था इनाम

हैदराबाद में एक बच्ची के रेप के बाद हत्या के मामले में वांछित आरोपी की मौत हो गई है। आरोपी का शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 लाख का इनाम भी रखा गया था. पूरी रिपोर्ट

Updated : 16 September 2021, 12:21 PM IST
google-preferred

हैदराबाद: छह साल की एक बच्ची की रेप के बाद हत्या के मामले में वांछित आरोपी की मौत हो गई है। आरोपी का शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 लाख का इनाम भी रखा गया था। मासूम बच्ची से रेप और उसकी हत्या का मामला सामने आने के बाद लोगों में भारी गुस्सा था। कई लोगों ने आरोपी के एनकाउंटर की मांग भी उठाई थी। तेलंगाना के मंत्री मल्ला रेड्डी ने बीते दिन बयान दिया था कि पुलिस इस मामले के आरोपी को पकड़ेगी और फिर उसका एनकाउंटर कर देगी।

हैदराबाद जिले के सैदाबाद में 6 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या के आरोपी पल्लाकोंडा राजू (30) के शव को गुरुवार को हैदराबाद पुलिस ने वारनगल में रेलवे ट्रैक से बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के शरीर पर बने एक टैटू से उसके शव की पहचान की है, लेकिन अभी टेस्टिंग का रिजल्ट आना बाकी है। 

हैदराबाद पुलिस कमिश्नर अंजिनी कुमार के मुताबिक, बरामद शव अभी तक उसी आरोपी लग रहा है, जिसने बच्ची के साथ जघन्य अपराध को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि लेकिन अभी इसकी पूरी तरह पुष्टि करना बाकी है। टेस्टिंग रिजल्ट समने आने के बाद ही शव की पूरी पहचान हो सकेगी।

बता दें कि तेलंगाना के हैदराबाद में 9 सितंबर को एक बच्ची का शव बरामद हुआ था। बच्ची के साथ पहले रेप किया गया और बाद में उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। पुलिस को 30 साल के आरोपी पर शक था, जो बच्ची के पड़ोस में ही रहता था।  

पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर दस लाख रुपये का इनाम रखा गया था। इस घटना को लोगों में भारी गुस्सा था। लेकिन अब गुरूवार को आरोपी का शव बरमाद होने के दावे किया जा रहे हैं। हालांकि शव की पूरी पहचान होनी अभी बाकी है। 

Published : 
  • 16 September 2021, 12:21 PM IST

Advertisement
Advertisement