रायबरेली में नवनियुक्त आंगनबाड़ी वर्कर्स को मिली ये बड़ी सौगात

उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्त पत्र बांटे। साथ ही दिव्यांगजनो को उपकरण भी वितरित किये।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 19 March 2025, 8:12 PM IST
google-preferred

रायबरेली: जनपद रायबरेली के सामुदायिक भवन रतापुर में बुधवार को विकास खंड हचन्दपुर की 42, सतावं 10, लालगंज 05, खीरों 15 एवं सरेनी क्षेत्र की 34 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि नियात दिनेश प्रताप सिंह रहे। इस कार्यक्रम में मंत्री, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय द्वारा कुल 106 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

इसके पूर्व प्रोबेशन विभाग द्वारा संचालित स्पांसरशिप योजना के तहत चयनित पात्र 11 लाभार्थियो का प्रमाणपत्र वितरित किये गये।

इसके पश्चात मंत्री जी द्वारा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित उपकरण वितरण कार्यक्रम में 04 दिव्यांग लाभार्थियों को ट्राईसाईकिल 1 लाभार्थी को व्हीलचेयर एवं 1 लाभार्थी को स्मार्टकेन वितरित किया गया।

इस अवसर पर मंत्री ने नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाये दी।

उन्होंने कहा क केन्द्र व प्रदेश सरकार महिला कल्याण व महिला सशक्तिकरण के लिये प्रतिबद्ध है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के चयन से मातृशक्ति को बढ़ावा मिलेगा। आज महिलायें हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। अपनी जिम्मेदारीयों का निर्वहन भलि भांति कर रही है जिम्मेदारी उसे ही मिलती है। 

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी विनय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी मोहन त्रिपाठी सहित सम्बन्धित अधिकारी व मुख्य सेविका उपस्थित रही।