हिंदी
निचलौल (महराजगंज) जनपद के निचलौल नगर पंचायत के मेन तिराहे पर कमाकर लौट रहे दो युवकों को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद डाला है।
जहां दोनों की गंभीर हालत देख निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत बिगड़ते देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक मंजेश पुत्र पारस उम्र 26 वर्ष ग्राम विशुनपुरा थाना निचलौल अपने साथी चन्द्रमन पुत्र लक्ष्मण निवासी प्रतापपुर गांव पालिका नवल परासी नेपाल के साथ हैदराबाद से अपने घर आ रहे थे।
दोनों साथी निचलौल मुख्य तिराहे पर पहुंचकर अपने परिजनों का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान ठूठीबारी की ओर से तेज रफ्तार एक बोलेरो ने दोनों को रौंद डाला जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों की बिगड़ती हालत को देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में मंजेश पुत्र पारस की मौत हो गई। चंद्रमन की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
Published : 21 December 2024, 11:14 AM IST
Topics : bolero died Dynamite News Hindi News Maharajganj Manoj Tibrewal Aakash Nichlaul Nagar Road Accident uttar pradesh Virla Video