हिंदी
नसीराबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के नसीराबाद जिले में एक हिंदू महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार को कुछ अज्ञात हमलवारों ने जानिया कुमारी पर हमला किया था। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे भाग निकले, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस के मुताबिक अल्पसंख्यक समुदाय की महिला की हत्या के कारणों के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानिया कुमारी के भाई जालो राम ने पत्रकारों को बताया कि इलाके के प्रभावशाली लोगों ने बेवजह ही उनकी बहन की हत्या की है।
जालो राम ने बलूचिस्तान के आईजी और नसीराबाद एसएसपी से हत्यारों के खिलाफ ऐक्शन लेने और परिवार के अन्य सदस्यों को सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की है।
Published : 9 March 2017, 1:33 PM IST
Topics : अज्ञात हमलावरों ऐक्शन कुल्हाड़ी क्राइम पुलिस बलूचिस्तान हत्याकांड हमला हिंदू
No related posts found.