
महराजगंज: जनपद मुख्यालय स्थित विकास भवन में उस वक़्त हंगामा मच गया जब तगड़े दोपहर एक महिला बुर्के की आड़ में एक विभाग के बाबू की रेकी करने उसके कार्यालय तक पहुंच गयी।
विकास भवन पहुंचकर महिला ने जमकर हंगामा किया। उस वक़्त विकास भवन में नीचे से लेकर ऊपर तक गहमा गहमी का माहौल रहा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में तैनात रमेश मिश्रा झारखण्ड का निवासी है।रमेश महराजगंज जनपद में बाबू के पद पर कार्यरत है। इनकी पत्नी रीता मिश्रा के अनुसार इनका चक्कर किसी अन्य महिला से चल रहा था।
इसकी भनक किसी तरह इनकी पत्नी को लग गई। फिर आनन् फानन में महिला ने बुर्का पहन कर अपने पति की रेकी करते हुए चाय की दुकान पर पहुंची। वहां पर मामला खुलते ही वह अपने पति को लेकर उसके कार्यालय पहुंची।
फ़िर विकास भवन के अन्दर जमकर हंगामा किया। मामला विकास भवन का होने की भनक जैसे ही अन्य लोगों को लगी तो मौके पर भीड़ इकठ्ठा होना शुरू हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से मामले को शांत कराया गया।
बोले जिला कार्यक्रम अधिकारी
इस सम्बन्ध में डाइनामाइट न्यूज संवाददाता से बातचीत के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई थी जांच करवाते है।
बोले सीडीओ
विकास भवन के इस पूरी घटना के सम्बन्ध में डाइनामाइट न्यूज से बातचीत के दौरान जनपद के मुख्यविकास अधिकारी अनुराज जैन ने बताया कि मामला घरेलू है जांच करवाता हूं।
Published : 15 January 2025, 6:47 PM IST
Topics : Babu Breaking News Dynamite News High voltage drama Hindi News Maharajganj uttar pradesh Vikas Bhawan Viral video woman