हिंदी
पटनाः तेज धूप और उमस भरी गर्मी से अब बिहार के कई जिलों में राहत मिलने वाली है। आज दोपहर के बाद कई जिलो में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बिहार के मधुबनी, दरभंगा, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है। बता दें कि मुजफ्फरपुर में सुबह से थोड़ी देर बारिश हुई। अब उमस है तो वहीं अररिया में धूप है।
मानसून के प्रवेश करने के बाद लोगों को तेज धूप के कारण बढ़ती गर्मी और उमस राहत मिलने लगेगी। मानसून के आगमन के साथ मौसम में थोड़ी नरमी आएगी साथ ही किसानों को भी इसका फायदा मिलेगा।
Published : 2 July 2020, 11:50 AM IST
Topics : bihar weather alert तेज बारिश बिहार मौसम विभाग