Health News: गर्मी में तेजी से पिघलेगी चर्बी, वजन घटाने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये खास चीजें

अगर आप वजन घटना चाहते है तो अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल कर आप तेजी से अपना वजन घटा सकते है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की खास रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 April 2025, 3:04 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: गर्मी का मौसम सिर्फ लू और पसीने का ही नहीं, बल्कि वजन घटाने के लिए भी एक अनुकूल समय माना जाता है। इस मौसम में शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज़ी से काम करता है और पसीना अधिक निकलने से शरीर से विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। अगर इस समय खानपान पर थोड़ी समझदारी से ध्यान दिया जाए, तो शरीर की जमा हुई चर्बी मक्खन की तरह पिघल सकती है। इसके लिए ज़रूरत है कुछ खास चीजों को अपनी डाइट में शामिल करने की। जो नेचुरल तरीके से वजन घटाने में मदद करें।

खीरा – ठंडक और फाइबर से भरपूर

खीरा गर्मी के मौसम का सबसे लोकप्रिय फल-सब्जी है। इसमें 95% तक पानी होता है। जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है। खीरे में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और भूख को नियंत्रित करता है। इसे सलाद में या नींबू और काला नमक डालकर नाश्ते के रूप में खा सकते हैं।

दही – पेट के लिए अमृत

गर्मियों में दही न केवल शरीर को ठंडक देता है, बल्कि यह एक प्रोबायोटिक के रूप में काम करता है जो आंतों की सेहत सुधारता है। दही खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे ओवरईटिंग की संभावना कम हो जाती है। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में भी सहायक है।

नींबू और शहद वाला गुनगुना पानी

सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर और एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से शरीर की चर्बी तेजी से पिघलती है। यह नुस्खा लंबे समय से वजन घटाने के लिए अपनाया जाता रहा है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है।

तरबूज – प्राकृतिक मिठास और हाई वाटर कंटेंट

तरबूज में 90% से अधिक पानी होता है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाता है और बार-बार भूख लगने से रोकता है। इसमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जो वजन घटाने के लिए आदर्श माना जाता है। इसे आप स्नैक की तरह खा सकते हैं।

लौकी – हल्की और पाचन में आसान

लौकी गर्मी में एक बेहतरीन सब्जी है जो वजन कम करने में मदद करती है। इसमें पानी और फाइबर दोनों अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। लौकी का जूस या सब्जी दोनों ही रूपों में इसका सेवन लाभकारी होता है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।

नारियल पानी – नेचुरल एनर्जी ड्रिंक

गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाने और शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए नारियल पानी एक बेहतरीन विकल्प है। यह कम कैलोरी वाला होता है और भूख को नियंत्रित रखने में मदद करता है। रोज़ाना एक गिलास नारियल पानी पीना वजन घटाने में भी सहायक होता है।