हिंदी
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में अज्ञात लोगों ने 48 वर्षीय एक हॉकर की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ठाणे नगर पुलिस थाना के वरिष्ठ निरीक्षक जे एन राणावरे ने कहा कि घटना मंगलवार रात को ठाणे स्टेशन मार्ग पर हुई और आशंका है कि पुरानी रंजिश के कारण हत्या को अंजाम दिया गया।
अधिकारी ने कहा कि पीड़ित की पहचान रवींद्र परदेशी के तौर पर हुई है और उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। उसने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।
राणावरे के मुताबिक, इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
Published : 1 March 2023, 10:59 AM IST
No related posts found.