हाथरस हादसा: पुलिस ने देर रात बाबा के मैनपुरी आश्रम पर की छापेमारी, बैरंग लौटी

डीएन ब्यूरो

यूपी पुलिस की टीम ने बुधवार देर रात हाथरस के नामजद आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

पुलिस ने  मैनपुरी आश्रम पर की छापेमारी
पुलिस ने मैनपुरी आश्रम पर की छापेमारी


मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत के बाद पुलिस  कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं के खिलाफ एक्शन लेने में जुटी है। पुलिस हादसे के नामजद आरोपी और मुख्या गुनहगार सूरजपाल उर्फ भोले बाबा की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

पुलिस  टीम राम कुटिर चैरिटेबल ट्रस्ट आश्रम पहुंचे। एसओजी की टीम ने आश्रम के अंदर जाकर करीब 30 मिनट तक छानबीन की, लेकिन भोले बाबा का कुछ पता नहीं चला। भोगांव डीएसपी सुनील सिंह ने कहा कि बाबा आश्रम के अंदर नही हैं। ना कल थे ना आज हैं। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सत्संग वाले भोले बाबा के मैनपुरी स्थित राम कुटिर चैरिटेबल ट्रस्ट आश्रम में कल भी पुलिस पहुंची थी, लेकिन बाबा वहां नहीं मिले थे। बाबा की तलाश में पुलिस के हाथ खाली है। 
जब पुलिस से सवाल किया गया कि हाथरस कांड में नामजद आरोपी की तलाश के लिए पुलिस आई थी या बाबा से पूछताछ के लिए आई थी? इस बात को पुलिस ने सिरे से नकार दिया। देर रात मैनपुरी पुलिस के द्वारा की गई यह छापेमारी और एक घंटे से ज्यादा तक आश्रम में रुकना कई सवाल खड़े कर गया।

सूरज पाल उर्फ नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा को आगरा में साल 2000 में गिरफ्तार किया गया था। दिसंबर 2000 में मामले में एफआर लग चुकी है। सूरज पाल सहित 7 लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया था। साक्ष्य के अभाव में कोर्ट से सबको बरी कर दिया था। साकार हरि उर्फ सूरज पाल भोले बाबा की कोई संतान नहीं थी।










संबंधित समाचार