हिंदी
जींद: हरियाणा के जींद के सीआईए स्टाफ ने जिले के गढ़ी गांव में एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 17 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस के सीआईए स्टाफ ने बताया कि महिला की पहचान निर्मला के तौर पर की गयी है । उन्होंने बताया कि महिला को उसके पति ने गांजा बेचने के लिए दिया था।
उन्होंने बताया कि गढ़ी थाना पुलिस ने पकड़ी गई महिला तथा उसके पति के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
सीआईए स्टाफ ने बताया कि जिले के रेवर गांव से संदीप नामक एक व्यक्ति को काबू कर उसके कब्जे से 14.5 ग्राम हेरोइन बरामद की गयी है।
उन्होंने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है।
Published : 29 June 2023, 8:57 AM IST
No related posts found.