Maharashtra: भिवंडी में इमारत का आधा हिस्सा गिरा, मलबे में दबकर एक की मौत, दूसरा घायल

महाराष्ट्र के ठाणे नगर निगम ने शुक्रवार को बताया कि भिवंडी में एक इमारत का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 27 January 2023, 12:51 PM IST

भिवंडी: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के भिवंडी में एक इमारत का आधा हिस्सा गिरने की घटना सामने आया है। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया है।  

महाराष्ट्र के ठाणे नगर निगम की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, ये हादसा शुक्रवार तड़के 4 बजे की है।

ठाणे नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, एक व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया गया और उसे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

नगर निकाय के अधिकारियों ने कहा कि ढहने की घटना के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। 

Published : 
  • 27 January 2023, 12:51 PM IST