Governor Appointment: मणिपुर समेत 5 राज्यों के राज्यपाल बदले, देखिए पूरी लिस्ट

भारत की राष्ट्रपति ने मंगलवार देर रात कुल 5 राज्यों के राज्यपाल बदले हैं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 25 December 2024, 11:02 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मु ने मंगलवार देर रात 5 राज्य के राज्यपालों की नियुक्त की है। जिसमें बिहार, ओडिशा, मिजोरम, केरल, मणिपुर के राज्यपालों को बदल गया है।

नियुक्ति सूची के अनुसार राष्ट्रपति ने अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके साथ ही केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अब बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

भारतीय सेना के पूर्व अध्यक्ष जनरल वीके सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। चर्चित राजनेता और केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अब बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया। केरल का राज्यपाल के रूप में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को  नियुक्त किया गया।

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल के राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को दास के स्थान पर ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई नियुक्तियों पर खुशी जाहिर की और विश्वास व्यक्त किया कि नए राज्यपाल अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर नेतृत्व प्रदान करेंगे। सभी नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू होंगी।

Published :  25 December 2024, 11:02 AM IST

Related News

Advertisement