Maharashtra: महाराष्ट्र में सभी धार्मिक स्थल खोलने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, माननी होंगी ये शर्तें

महाराष्ट्र सरकार ने प्रदेश में सभी धार्मिक स्थल खोले जाने को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। इसके साथ ही कई गाइडलाइंस जारी की हैं, जिसे हर किसी को मानना होगा। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर

Updated : 14 November 2020, 5:48 PM IST
google-preferred

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने प्रदेश में सभी धार्मिक स्थल खोले जाने पर बड़ा फैसला लिया है। साथ ही लोगों को नए और जरूरी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है।

16 नवंबर से शर्तों के साथ खुलेंगे धार्मिक स्थल
महाराष्ट्र सरकार ने प्रदेश में सभी धार्मिक स्थल खोले जाने की इजाजत दे दी है। महाराष्ट्र सरकार ने शर्तों के साथ 16 नवंबर से शर्तों के साथ सभी मंदिर खोले जाने की इजाजत दे दी है। साथ ही नए गाइडलाइन के पालन करने की चेतावनी भी दी है। बता दें कि पिछले कुछ समय से महाराष्ट्र में धार्मिक स्थलों को खोलने के लिए काफी विवाद हो रहा है। जिसके बाद अब शनिवार को महाराष्ट्र सरकार ने ये फैसला लिया है।

मानने होंगे जरूरी नियम
धार्मिक स्थलों पर जाने वाले लोगों को कुछ नियमों का पालन करना भी जरूरी है। मंदिरों में पहुंचने वाले दर्शनार्थियों को सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस का पालन करना होगा। मंदिरों में मास्क पहनकर  ही जाने की इजाजत दी जाएगी। इसके अलावा यह निर्देश भी दिया गया है कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन सुनिश्चित किया जाए. मंदिरों में अधिक भीड़ न हो।

Published : 
  • 14 November 2020, 5:48 PM IST

Advertisement
Advertisement