
गोरखपुर: शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक नई पहल की है। पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देश पर "एक दिन एक चौराहा" अभियान शुरू किया गया है।
इस अभियान के तहत, हर दिन एक चौराहे पर यातायात पुलिस की टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान चौराहे पर अतिक्रमण हटाया जाएगा, वाहनों को खड़ा नहीं होने दिया जाएगा और यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार रविवार को अभियान की शुरुआत पैडलेगंज चौराहे से हुई। पुलिस अधीक्षक यातायात गोरखपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौराहे पर पहुंचकर यातायात की समस्याओं का निदान किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को वायरलेस सेट दिए गए ताकि वे आपस में समन्वय बनाकर यातायात को सुचारू रूप से चला सकें।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के तहत हर दिन शहर के अलग-अलग चौराहों पर यह अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान से शहर में यातायात की समस्याओं का समाधान निकालने में मदद मिलेगी और यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकेगी।
Published : 23 December 2024, 5:35 PM IST
Topics : campaign Dynamite News Gorakhpur News Dynamite One day one crossing Traffic police trending news Uttar Padesh