Site icon Hindi Dynamite News

गोरखपुर: रसोईयों ने मांगों को लेकर किया विशाल धरना प्रदर्शन, मांगो को लेकर गूंजा नगर निगम पार्क

गोरखपुर में मध्याह्न भोजन रसोईयों ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर किया विशाल धरना प्रदर्शन किया हैं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज पर पूरी खबर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
गोरखपुर: रसोईयों ने मांगों को लेकर किया विशाल धरना प्रदर्शन, मांगो को लेकर गूंजा नगर निगम पार्क

गोरखपुर: अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोईयों महासंघ के बैनर तले शुक्रवार को गोरखपुर के नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क में सैकड़ों रसोईयों ने अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया।

धरने की अध्यक्षता प्रांतीय संरक्षक सुरेंद्र नाथ गौतम ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष लाली देवी ने किया। प्रदेश संरक्षक सुरेंद्र नाथ गौतम ने कहा कि 8 अक्टूबर 2024 को लखनऊ विधानसभा में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने रसोईयों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता कर समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कोई शासनादेश जारी नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि रसोईयों को लगातार शोषण का शिकार होना पड़ रहा है, उनकी दशा सुधारने के लिए सरकार को ठोस नीति बनानी चाहिए।

डाइनामाइट न्यूज संवादाता अनुसार रसोईयों की प्रमुख मांगें: न्यूनतम वेतन तय किया जाए और 2005 से अब तक का बकाया भुगतान किया जाए।नियुक्ति शासनादेश में छात्र संख्या की अनिवार्यता समाप्त की जाए।

 11 महीने कार्य करने के बावजूद 10 माह का मानदेय दिया जाता है, इसे 12 माह किया जाए।
रसोईयों को साल में 10 दिन का आकस्मिक अवकाश दिया जाए।
 दुर्घटना बीमा योजना लागू कर 10 लाख रुपये का मुआवजा सुनिश्चित किया जाए।
प्रदेश महामंत्री संगीता यादव ने कहा कि विद्यालयों में छात्र संख्या घटने पर रसोईयों को नौकरी से हटा दिया जाता है, जबकि इसमें उनकी कोई गलती नहीं होती। जिलाध्यक्ष लाली देवी ने दो हजार रुपये के मामूली मानदेय पर सवाल उठाते हुए उच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप वेतन निर्धारित करने की मांग की।

प्रदेश उपाध्यक्ष भोलेनाथ गोंड ने कहा कि रसोईयों के साथ अन्याय हो रहा है। हमें 11 महीने काम करने के बावजूद सिर्फ 10 महीने का ही मानदेय दिया जाता है, जो अनुचित है। हमें 12 महीने का वेतन और छुट्टी की सुविधा मिलनी चाहिए।

तैयब अंसारी ने दुर्घटना बीमा और मुआवजे की मांग उठाई। प्रदर्शन में कृष्णा गोंड, नत्थू प्रसाद, किरण गिरि, सुनील, गोविंद राव, रिंकू गोंड, हेमा देवी, गीता देवी, अवनीश सिंह, माया देवी समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से सैकड़ों रसोइयां शामिल हुईं।

रसोईयों ने अपनी मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी।

 

Exit mobile version