हिंदी
लखनऊ: पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के पुत्र और बसपा विधायक विनय शंकर तिवारी व उनके परिजनों के खिलाफ साढ़े सात सौ करोड़ रुपये के बैंक लोन के मामले में सीबीआइ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ईडी ने सीबीआइ के केस के आधार पर लखनऊ के जोनल कार्यालय में कई लोगों के खिलाफ प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि इस केस में विनय व उनके करीबियों व कुछ सरकारी कर्मचारियों के नाम भी हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक इस मामले में 19 अक्टूबर को सीबीआइ ने लखनऊ व नोएडा में छापेमारी की थी। आरोप है कि वर्ष 2012 से 2016 के बीच बैंकों से करोड़ों रुपये का कर्ज लिया गया लेकिन चुकाया नहीं गया।
इस मामले में तिवारी परिवार के सूत्रों का कहना है कि उनको भी कई मामलों का भुगतान पाना है लेकिन उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है।
Published : 28 January 2021, 10:44 AM IST
Topics : निदेशालय बसपा लखनऊ विधायक विनय शंकर तिवारी सीबीआइ हरिशंकर तिवारी
No related posts found.