हिंदी
मुंबई: कृष्ण कुमार कुन्नथ को केके (KK) के नाम से जाना जाता है। इन्हें केके के नाम से जाना जाता है, जो आइकॉनिक सिंगर रहे हैं। आज 25 अक्टूबर 2024 को गूगल (Google) ने केके के नाम एक डूडल बनाया है, जिसे गूगल होमपेज पर देखा जा सकता है।
केके ने कई बेहतरीन गाने गाये। उन्होंने ओम शांति ओम (Om Shanti Om) का गाना 'आंखो में तेरी', साउथ सुपरस्टार थलापति विजय का सुपरहिट गाना 'अप्पड़ी पोड़ु', जैसे गाने गाये। 1996 में फिल्म 'माचिस' के लिए उन्होंने 'छोड़ आए हम वो गलियां' गाना गाया था जो काफी हिट हुआ था। 25 अक्टूबर आज ही के दिन केके ने बतौर प्लेबैक सिंगिंग अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसीलिए गूगल ने उन्हें याद किया और उनके लिए डूडल समर्पित किया।
लाइव परफॉर्म करते हुई थी केके की मौत
बीते 2022 में केके ने कोलकाता में अपना आखिरी म्यूजिक कॉन्सर्ट किया था। 31 मई 2022 को केके कोलकता के नाजरुल मंच पर लाइव परफॉर्म कर रहे थे। स्टेज पर गाना गाते समय उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह गिर गए। उन्हें तत्काल अस्पातल ले जाया गया, लेकिन स्टेज पर ही उनकी मौत (Death) हो चुकी थी।
Published : 25 October 2024, 5:37 PM IST
Topics : Doodle Dynamite News Google kk Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akash trending news गूगल सिंगर केके