हिंदी
नई दिल्लीः वेस्ट सेंट्रल रेलवे ने कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
वेस्ट सेंट्रल रेलवे में इस भर्ती के तहत इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, फिटलर, वायरमैन, कारपेंटर, पेंटर, गार्डनर, स्टेनोग्राफर समेत कुल 561 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 फरवरी 2021 है। इन पदों पर 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। साथ ही संबंधित क्षेत्र में ITI होना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें: इस राज्य में निकली हजारों पदों पर वैकेंसी, 31340 रुपये वेतन, जानें कैसे करना है आवेदन
आवेदन करने वालों की कम से कम उम्र 15 साल और अधिकतर उम्र 25 साल तय कि गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 27 फरवरी 2021 से पहले आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए 10वीं के मार्क्स के आधार पर चयन किया जाएगा। भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ना कोई लिखित परीक्षा देनी होगी और ना ही। नौकरी की लोकेशन भोपाल (मध्य प्रदेश) है।
Published : 30 January 2021, 2:19 PM IST
Topics : Bhopal Madhya Pradesh Northern Railways Railway Recruitment बंपर वैकेंसी भोपाल मध्य प्रदेश रेलवे सरकारी नौकरी