Gold Seized: चेन्नई हवाई अड्डे से ढाई करोड़ का सोना जब्त

दुबई से शनिवार को यहां हवाई अड्डे पर पहुंचे एक यात्री के पास से 2.5 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 11 November 2023, 1:55 PM IST
google-preferred

चेन्नई: दुबई से शनिवार को यहां हवाई अड्डे पर पहुंचे एक यात्री के पास से 2.5 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया गया। सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने बताया कि करीब पांच किलोग्राम वजनी सोने को तार के रूप में छिपाया गया था। सीमा शुल्क विभाग ने कहा कि भारतीय यात्री को गिरफ्तार करके आगे की जांच की जा रही है।

Published :  11 November 2023, 1:55 PM IST

Advertisement