बेचैनी और घबराहट में एक यात्री की हरकत से 231 लोगों की जान पर आ पड़ी
चेन्नई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब शारजाह से आई फ्लाइट के एक यात्री ने टैक्सीवे पर इमरजेंसी गेट खोलकर छलांग लगा दी। तबीयत खराब होने के चलते उठाए इस कदम से अफरातफरी मच गई, हालांकि सुरक्षाबलों ने तुरंत कार्रवाई कर स्थिति संभाल ली।