हिंदी
नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोश करने और इतिहास रचने वाले स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को गणतंत्र दिवस पर परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। नीरज चोपड़ा के अलावा कुल 384 लोगों के लिए वीरता पुरस्कार देने का भी ऐलान किया गया है।
गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से वीरता पुरस्कारों का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट में कुल 384 लोगों के नामों का ऐलान हुआ है। सरकार की ओर से जारी इस लिस्ट में टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का नाम भी शामिल है।
नीरज चोपड़ा के अलावा 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्वारा 384 लोगों के लिए वीरता पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। इसमें 12 शौर्य चक्र, 29 परम विशिष्ट सेवा मेडल, 4 उत्तम युद्ध सेवा मेडल 53 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 13 युद्ध सेवा मेडल शामिल हैं।
Published : 25 January 2022, 4:44 PM IST
Topics : Neeraj Chopra Republic Day 2022 गणतंत्र दिवस नीरज चोपड़ा परम विशिष्ट सेवा मेडल पीएम मोदी राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार
No related posts found.