हिंदी
विशाखापत्तनम: शहर के समीप भोगपुरम में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा विकसित कर रहे जीएमआर समूह पहले चरण में इस पर 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यहां आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन 2023 के उद्घाटन सत्र में जीएमआर समूह के चेयरमैन जीएम राव ने कहा कि हवाई अड्डे का पहल चरण 60 लाख यात्री प्रतिवर्ष की क्षमता से लैस होगा।
राव ने कहा, “हम 60 लाख क्षमता वाले पहले चरण को विकसित कर रहे हैं और इसकी क्षमता बाद में बढ़कर चार करोड़ यात्री प्रतिवर्ष हो जाएगी। पहले चरण में 5,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा।”
Published : 3 March 2023, 4:33 PM IST
Topics : अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा आंध्र प्रदेश चेयरमैन जीएम राव जीएमआर समूह भोगपुरम विकसित विशाखापत्तनम
No related posts found.