हिंदी
नौतनवा (महराजगंज): नौतनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बालिका मोबाइल पर बातचीत करते-करते घर से लापता हो गई। लड़की के पिता ने काफी खोजबीन किया फिर भी कोई पता नहीं चला। मंगलवार को पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
यह रहा मामला
मिली जानकारी अनुसार नौतनवा कस्बा अंतर्गत रहने वाली एक लड़की 10 मार्च की सुबह से घर से कहीं चली गई। पिता के अनुसार लड़की एक लड़के से मोबाइल से बातचीत करती थी। अब वो मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। पीड़ित पिता ने काफी खोजबीन के बाद भी जब पता नहीं चला तो थाने मे तहरीर दी है।
पुलिस बोली
पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ मु0अ0सं0 0075 भा0द0वि0 1860 धारा 366 के मुक़दमा दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है।
Published : 12 March 2024, 4:26 PM IST
No related posts found.