हिंदी
नई दिल्ली: आईपीएल-11 को लेकर सभी टीमों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। लीग की शुरुआत से पहले दिल्ली डेयरडेविल्स ने केकेआर के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर को टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया है। बता दें कि टीम के कोच रिकी पोंटिंग ये बात पहले ही साफ कर चुके थे कि वो गौतम गंभीर को टीम के कप्तान के रूप देखना चाहते हैं।
टीम के कप्तान बनाए जाने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली डेयरडेविल्स का कप्तान बनाया जाना मेरे लिए सम्मान की बात है। एक बार फिर से अपनी घरेलू टीम में वापसी करना शानदार है। मैंने दिल्ली से ही अपने आईपीएल और क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत की थी। उम्मीद करता हूँ कि यही से मैं क्रिकेटिंग करियर को खत्म कर सकूं।
इस बार लीग में टीम की कप्तानी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं आने वाले सत्र के लिए उत्साहित हूँ।
Published : 7 March 2018, 4:32 PM IST
No related posts found.