Lockdown 3.0: आज से सरकार ने लॉकडाउन में दी छूट, जानें किस राज्य में क्या मिलेगा और क्या रहेगा बंद

देश में लगातार लॉकडाउन बढ़ता जा रहा है। आज से Lockdown 3.0 की शुरुआत हो गई है, हालांकि इस लॉकडाउन के दौरान सरकार ने कई चीजों में छूट भी दी है। जानिए आज से कहां क्या खुलेगा और रहेगा बंद। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 4 May 2020, 9:52 AM IST
google-preferred

नई दिल्लीः आज से लॉकडाउन का तीसरा भाग शुरू हो गया है। लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ाने के साथ ही केंद्र सरकार ने कई आर्थिक गतिविधियों में छूट का ऐलान किया है। इस दौरान कुछ जगहों पर कुछ सेवाएं बंद भी रहेंगी।

4 मई से दिल्ली में सारे सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे। जो जरूरी सेवाओं से संबंधित हैं, वहां 100 प्रतिशत लोग आएंगे। निजी संस्थानों में केवल 33 प्रतिशत लोग काम करने आएंगे। स्टेशनरी, सभी तरह की स्टैंड-अलोन शॉप खुलेंगी। शराब की दुकानें खुलेंगी। जरूरी सामान बनाने वाली कंपनियां भी खुलेंगी। उनकी सप्लाई चेन भी खुलेगी। आईटी हार्डवेयर, ई-कॉमर्स में जरूरी सेवाएं रहेंगी।

स्कूल, मॉल, जिम, स्पोर्ट्स, सोशल, पॉलिटिकल, सांस्कृतिक जमावड़ा बंद रहेगा। सैलून भी बंद रहेंगे। होटल, रेस्टोरेंट बंद रहेंगे। पब्लिक ट्रैवल सिस्टम मेट्रो, बस, रेल, एयर, रिक्शा, ऑटो रिक्शा सेवा बंद रहेंगी।

वहीं उत्तर प्रदेश में ग्रीन जोन वालों के लिए बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। जिसमें अब केवल 50 प्रतिशत लोग ही सवार होंगे। वहीं टैक्सी में भी केवल एक साथ 2 लोग ही सफर कर सकते हैं। सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक शराब की दुकानें खुलेंगी। महाराष्ट्र में रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में दुकानों को खोलने के निर्देश दिए गए हैं। कंटेनमेंट या हॉटस्पॉट जोन में दुकानें नहीं खुलेंगी।

Published : 
  • 4 May 2020, 9:52 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement