हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने विभिन्न विश्वविद्यालयों और शिक्षा परिषदों की जाली अंक तालिकाएं और प्रमाण पत्र बनाकर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को आगरा में गिरफ्तार किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यहां जारी एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को बताया गया कि सूचना मिलने पर विशेष कार्य बल की एक टीम ने बुधवार को आगरा के अलग-अलग इलाकों से चार लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से बड़ी संख्या में कोरी अंक तालिकाएं, माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश और डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 349 होलोग्राम और मुहर बनाने की मशीन भी बरामद की।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए लोगों में आगरा निवासी अर्जुन, नेकराम कुशवाहा और पंकज शर्मा तथा फिरोजाबाद का रहने वाला मोहित गुप्ता शामिल है।
सूत्रों के मुताबिक, नेक राम कुशवाहा 2007 में फर्जी अंक तालिका बनाने के आरोप में जेल जा चुका है और जेल से छूटने के बाद वह दोबारा यही काम करने लगा।
उन्होंने बताया कि आगरा के ताजगंज इलाके में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
Published : 11 January 2024, 6:49 PM IST
No related posts found.