हिंदी
मलप्पुरम: केरल में पुरथुर के पास पुंचिकादावु में भरतपुझा नदी में नाव पलटने से दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य महिलाएं घायल हो गयीं है।पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान रुखिया (60) उसकी बहन सायनाभा (54) अब्दुल सलाम (55) और अब्बोबकर (65) के रुप में हुई है। ये सभी लोग पास के कुंजिकादावु के रहने वाले थे।
महिलाओं के शव शनिवार को और पुरुषों के शव सुबह बरामद किए गए।यह घटना शनिवार को शाम साढ़े सात बजे के करीब हुई जब एक परिवार के छह सदस्य कक्का इकट्ठा करने के बाद कल्लूर कुट्टीकाड नदी से लौट रहे थे।
उनकी नाव ने अपना नियंत्रण खो दिया और पलट गयी।आस पास रहने वाले लोगों ने दो महिलाओं को बचाया और उन्हें अलाथियूर के पास अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है।(वार्ता)
Published : 20 November 2022, 6:31 PM IST
Topics : केरल घायल चार की मौत नाव पलटने पुंचिकादावु पुरथुर भरतपुझा नदी
No related posts found.