Cyrus Mistry dies in accident: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत

देश के उद्योग जगत से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत हो गई है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 4 September 2022, 4:34 PM IST
google-preferred

मुंबई: टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति साइरस मिस्त्री की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह सड़क हादसा महाराष्ट्र के पालघर में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर हुआ, जो मुंबई उपनगर के करीब स्थित है। यह हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में कुल चार लोग सवार थे, अन्य घायल बताये जा रहे हैं।

4 जुलाई 1968 को जन्मे सायरस मिस्त्री टाटा संस और टाट ग्रुप के चैयरमैन रहे। उनकी गिनती देश के दिग्गज कारोबारियों और उद्यमियों में होती हैं। वे देश की कई प्रमुख संस्थाों के ट्रस्टी और प्रबंधन वर्ग से भी जुड़े हुए हैं। 

सायरस मिस्त्री को शापूरजी पालोनजी समूह (एसपी ग्रुप) को नये शिखर तक पहुंचाने का श्रेय जाता है। एसपी ग्रुप भारत में निर्माण, रियल एस्टेट, टेक्सटाइल, इंजीनियर के सामान, घरेलू उपकरण, शिपिंग, प्रकाशन, बिजली और जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र की एक प्रमुख कंपनी है।

54 वर्षीय साइरस मिस्‍त्री भारतीय मूल के सबसे सफल और ताकतवर कारोबारियों में से एक पलोनजी शापूरजी मिस्‍त्री के बेटे थे। साइरस मिस्‍त्री का जन्म आयरलैंड में हुआ था। उन्होंने लंदन बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की थी। साइरस ने परिवार के पलोनजी ग्रुप में 1991 में काम करना शुरू किया था।