हिंदी
नयी दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सात दिसंबर को संविधान पर केंद्रित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषणों के संकलन का विमोचन करेंगे। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक इस संकलन को ‘नये भारत का सामवेद’ के नाम से प्रकाशित किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के ‘समवेत’ सभागार में होगा।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र द्वारा जारी बयान के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति कोविंद सात दिसंबर को इस संकलन का विमोचन करेंगे।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, संस्कृति मंत्रालय के अधीन काम करता है।
Published : 6 December 2023, 11:09 AM IST
Topics : पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भाषणों विमोचन संकलन
No related posts found.