
गोरखपुरः शनिवार को हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह अपने समर्थकों के साथ सपा ज्वाइन करेंगे। सुनील सिंह गोरखपुर के रहले वाले हैं। इस समय सुनील सिंह ' हिन्दू युवा वाहिनी भारत ' के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
बता दें कि सपा में शामिल होने वाले सुनील सिंह कभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहद करीबी माने जाते थे। इन्होंने ही हिन्दू युवा वाहिनी के संगठन को पूर्वी उत्तर प्रदेश में स्थापित किया था।
डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक कल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सुनिल सिंह सदस्यता लेगें। इसके बाद लखनऊ कार्यालय में इसको लेकर 12ः30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी।
Published : 17 January 2020, 5:55 PM IST
Topics : Gorakhpur Samajwadi Party Sunil Singh uttar pradesh गोरखपुर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सपा सुनील सिंह हिंदू युवा वाहिनी