हिंदी
प्रयागराज: भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद नोएडा अथॉरिटी के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।
यादव सिंह 10 फरवरी 2020 से जेल में बंद हैं। बता दें कि इससे पहले विशेष न्यायाधीश सीबीआई गाजियाबाद में उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया था। जिसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रीतंकर दिवाकर और न्यायमूर्ति शेखर यादव ने जमानत पर सुनवाई की।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के 60 दिन के अंदर चार्जशीट दाखिल की जानी चाहिए। इस चार्जशीट को दाखिल करने के लिए सीबीआई ने 119 दिनों का समय लिया। जिसके कारण कोर्ट को उन्हें जमानत देनी पड़ी।
Published : 9 July 2020, 3:00 PM IST
Topics : Allahabad HighCourt Gaziabad Noida Paryagraj uttar pradesh इलाहाबाद हाईकोर्ट उत्तर प्रदेश गाजियाबाद प्रयागराज