Chatori Rajani: कैसे टूटा दुखों का पहाड़? देखिये चटोरी रजनी अपने पहले वीडियो में क्या बोलीं

फेमस फूड ब्लॉगर, चटोरी रजनी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके 16 साल के इकलौते जवान बेटे, तरण का रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया है।इस दुखद घटना के बाद चटोरी रजनी का पहला वीडियो सामने आया है ।पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 25 February 2025, 11:17 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: फेमस फूड ब्लॉगर, चटोरी रजनी यानी रजनी जैन के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है उनके 16 साल के इकलौते जवान बेटे, तरण का रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया है।

इस दुखद घटना के बाद चटोरी रजनी का पहला वीडियो सामने आया है, जहां वह बेटे को लेकर बातचीत करती दिखती हैं। वहीं कुछ वीडियो तरण के प्रार्थना सभा में अपनी भावनाओं को व्यक्त करती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख हर कोई इमोशनल हो रहा है।

एक पोस्ट पर तो रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने भी कमेंट किया और रजनी को हिम्मत दी। वहीं माही विज ने भी कमेंट किया।

रजनी जैन के बेटे का नाम तरण जैन था। वह 11वीं क्लास में पढ़ाई कर रहा था। 17 फरवरी 2025 को ट्यूशन से घर लौटते समय तरण का एक्सीडेंट हो गया। इस घटना के बाद रजनी और उनके पति का पूरा घर चंद पल में बिखर गया दोनों की इकलौती संतान इस रोड एक्सीडेंट में छिन गई।

रजनी जैन ने ऑफिशियल इंस्टा, फेसबुक आदि अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। जहां उन्होंने बताया कि वह कोलकाता में थीं और हसबैंड ऑफिस में थे। जहां तरण की मौत हुई, वहां कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं थी। न ही कोई इंसान था, जो इस घटना के बारे में बता सकता है। रजनी ने कहा कि वह अब जानना भी नहीं चाहती कि आखिर क्या हुआ था।क्योंकि उनकी इकलौती औलाद चली गई है। 

रजनी जैन ने ये भी बताया कि उनके टीम के कई लोग हैं जो इस घटना के बाद काफी टूट चुके हैं। साथ ही उन लोगों का आभार जताया जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ दिया। इस वीडियो में चटोरी रजनी की हालत काफी खराब दिख रही है। बदहवास सी मां को देखकर यूजर्स भी काफी परेशान दिखे।

दो दिन पहले रजनी जैन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया कि उनकी सोसाइटी में बेटे के लिए प्रार्थना सभी रखी है।यही से रजनी जैन का बेटे की मौत के बाद पहला वीडियो वायरल हुआ है। जहां वह व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस में दिख रही हैं। वह स्टेज पर आती हैं और अपने बेटे की याद में बात करती हैं।

हम वही कर रहे हैं जो हमारे बच्चे को बहुत पसंद था। दोस्त, म्यूजिक, फूल और सब लोग खुश रहे। उसे बिल्कुल नहीं पसंद था किसी की आंख में आंसू हो। वह सबसे प्यार करता था। यहां ये पार्टी सिर्फ तरण के लिए नहीं है। बल्कि ये उसके सब दोस्तों के लिए है। मैं बता नहीं सकती कि उनकी क्या हालत है। वो एक गया है मेरा बच्चा बहुत मुझे इतने सारे बच्चे देके गया है।

रजनी के एक फैन द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो में तरण के दोस्त ‘जब वी मेट’ का गाना ‘तुम से ही’ गाकर तरण को याद कर रहे हैं। वहीं एक वीडियो में तरण की उम्र के उनके दोस्त भी उन्हें याद करते दिखते हैं।