हिंदी
चंडीगढ़: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक कार के डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरे वाहन से टकरा जाने के कारण दोनों वाहनों में सवार पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह हादसा मंगलवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर ठीकरी गांव के पास हुआ।
उन्होंने कहा कि पिहोवा की तरफ से आ रहे कार चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते उसकी कार डिवाइडर से टकरा गई और फिर सड़क के दूसरी ओर विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य वाहन से भिड़ गई।
Published : 15 November 2023, 11:45 AM IST
Topics : अस्पताल कुरुक्षेत्र घायल चंडीगढ़ पुलिस मौत सड़क हादसा हरियाणा
No related posts found.