हिंदी
नाएप्यीडॉः म्यांमार में फरवरी महीने में चुनी हुई सरकार का तख्तापलट करने के बाद वहां सेना का जुल्म जारी है। वहां की सेना के खिलाफ लोगों ने अपनी आवाज बलंद कर ली है।
इसी बीच 26 वर्षीय अल्फी ने राइफल खरीदने के लिए अपने सैलून की कैंचियां बेच दी। उसके बाद वो जो आंग सान सू की की लोकप्रिय निर्वाचित सरकार के विरोध खड़े लोगों के साथ जा मिला।
अल्फी ने बताया कि जब उन शांतिपूर्ण विरोधों को घातक हिंसा का सामना करना पड़ा, तो वह उन हजारों युवाओं में शामिल हो गए। उन्होंने बताया कि हम शांतिपूर्ण विरोध मार्च में शामिल हुए और बाद में, जैसे-जैसे क्रूर गिरफ्तारी और गोलीबारी बढ़ी, वैसे ही एक प्रतिरोध आंदोलन शुरू कर दिया गया।
उनका कहना है कि मैंने कभी अपने में भी नहीं सोचा था कि कभी हथियार भी उठाना पड़ेगा। अल्फी ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की हैं। उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
Published : 31 May 2021, 7:02 PM IST
Topics : International Myanmar नाएप्यीडॉ म्यांमार राइफल
No related posts found.