Firing in Delhi: त्रिलोकपुरी में बदमाशों ने युवक पर दागी गोलियां, गंभीर

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में गुरुवार सुबह गोली चलने की वारदात सामने आयी है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 December 2024, 8:57 AM IST

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में बदमाश बेखौफ हैं। उन्हें किसी कानून का थोड़ा भी भय नही है। त्रिलोकपुरी इलाके में बुधवार रात पार्क में लकड़ी जलाकर आग सेक रहे युवक पर बदमाशों ने दनादन गोलियां बरसा दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया। गंभीर रुप से घायल युवक को मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार वारदात कल्याण पुरी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी सेक्टर 13 की है। गोली लगने से घायल युवक की पहचान रवि के रुप में हुई है। रवि को 5 गोलियां लगी हैं। 

हमले में घायल युवक

जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 12:30 बजे युवक अपने दोस्तों के साथ त्रिलोकपुरी 13 ब्लॉक के मंदिर वाले पार्क में लकड़ी जलाकर आग सेक रहा था। इस दौरान बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। 

गोलीबारी में घायल युवक रवि को बॉडी बिल्डिंग का शौक है, जिसमें वह कई अवार्ड भी जीत चुका है। 

पुलिस ने बताया कि घायल युवक की पहचान रवि के तौर पर हुई है, जो त्रिलोकपुरी का रहने वाला है। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

घटना स्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को खांगाला जा रहा है, जिससे बदमाशों की पहचान की जा सके। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

Published : 
  • 12 December 2024, 8:57 AM IST