Firebreak In Mumbai: औद्योगिक परिसर में लगी आग, 13 घंटे बाद पाया गया काबू

मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक औद्योगिक परिसर में भीषण आग लग गई, जिस पर बृहस्पतिवार सुबह लगभग 13 घंटे के बाद काबू पा लिया गया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 25 January 2024, 2:57 PM IST
google-preferred

मुंबई: गोरेगांव इलाके में एक औद्योगिक परिसर में भीषण आग लग गई, जिस पर बृहस्पतिवार सुबह लगभग 13 घंटे के बाद काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि राम मंदिर रेलवे स्टेशन के पास अस्मि औद्योगिक परिसर में बुधवार रात करीब आठ बजे लगी आग में 25 वर्षीय एक व्यक्ति 10 से 15 प्रतिशत जल गया।

 यह भी पढ़ें: अजित पवार गुट ने NCP की आंतरिक चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए

अधिकारी ने बताया कि उसे जोगेश्वरी में नगर निगम द्वारा संचालित ट्रॉमा केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आग और धुएं के कारण मृणाल गोरे फ्लाईओवर और पास के राम मंदिर रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क को कुछ समय के लिए यातायात के लिए बंद कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: कारखाने में आग लगने से दो लोगों की दम घुटने से मौत

नगर निगम अधिकारी ने जानकारी दी कि आग पर बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे काबू पा लिया गया।

Published : 
  • 25 January 2024, 2:57 PM IST

Advertisement
Advertisement