हिंदी
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के बाराखम्भा रोड पर गोपालदास भवन की 11वीं मंजिल पर बृहस्पतिवार की दोपहर आग लग गई जिसमें कई निजी कंपनियों के दफ्तर हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक उन्होंने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं आई है। आग लगने के बाद इमारत में मौजूद लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब पौने दो बजे आग लगने की सूचना मिली जिस पर नियंत्रण पाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियों को रवाना किया गया।
इमारत से काला धुआं निकलता दिखाई दे रहा है। आग पर काबू पाने के लिए अभियान अभी भी जारी है।
Published : 21 December 2023, 3:55 PM IST
Topics : आग गोपालदास भवन दफ्तर नयी दिल्ली निजी कंपनियों
No related posts found.