हिंदी
नयी दिल्ली: पूर्वोत्तर दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में बुधवार को एक झुग्गी-बस्ती में आग लग गई।
दिल्ली दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की अभी तक कोई सूचना नहीं है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना दोपहर करीब बारह बजे मिली और 11 दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया।
अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि आग रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण हुए विस्फोट से लगी। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।
Published : 17 May 2023, 4:21 PM IST
No related posts found.