हिंदी
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में स्थित एक कारखाने में रविवार को आग लग गई। आग बुझाने के लिए 20 दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना शाम करीब छह बजे मिली। उन्होंने बताया कि इसके बाद आग बुझाने के लिये दमकल की 20 से ज्यादा गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने का अभियान जारी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
Published : 12 June 2023, 8:48 AM IST
No related posts found.