Fire Accident: हैदराबाद की इस प्राइवेट कंपनी में लगी आग, 9 लोग झुलसे, जानें ताजा अपडेट

हैदराबाद के शादनगर में एक कंपनी में आग लगने से अलग-अलग राज्यों के नौ कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के वक्त कर्मचारी प्लास्टिक के दाने बनाने के काम में जुटे थे। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 18 July 2023, 2:37 PM IST
google-preferred

हैदराबाद: हैदराबाद के शादनगर में एक कंपनी में आग लगने से अलग-अलग राज्यों के नौ कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के वक्त कर्मचारी प्लास्टिक के दाने बनाने के काम में जुटे थे। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि यह हादसा रविवार की रात को हुआ, जिसमें नौ कर्मचारी 50 प्रतिशत से अधिक जल गए। इसके अनुसार, सभी घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि घायल मजदूर महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, ओडिशा और झारखंड के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार, आग उस वक्त लगी जब कर्मचारी कंपनी में प्लास्टिक के दाने बना रहे थे और आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।’’

Published :