हिंदी
महराजगंज: जनपद में असली और ब्रांडेड नाम से नकली पेंट का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। मामले में एक शिकायत के बाद पुलिस टीम द्वारा की गई छापेमारी के दौरान गोदाम से ब्रांडेड कंपनियों के नाम से बेचे जा रहे नकली पेंट को भारी मात्रा में बरामद किया गया। दुकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक नकली माल की जानकारी के बाद ब्रांडेड पेंट के अधिकृत प्रतिनिधि आदित्य सिंह निवासी मयूर बिहार, नई दिल्ली से जनपद के श्यामदेउरवा क्षेत्र में आये। उन्होंने परतावल में पनियारा रोड पर स्थित एक पेंट की दुकान को लेकर पुलिस से शिकायत की। शिकायक के बाद पुलिस टीम छापेमारी के लिए पहुंची। छापेमारी के दौरान गोदाम से ब्रांडेड कंपनियों के नाम से बेचे जा रहे भारी मात्रा में नकली पेंट बरामद किया गया।
नकली पेंट बरामदगी के बाद श्यामदेउरवा पुलिस ने दुकान मालिक के खिलाफ फर्जीवाड़ा का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुट गई है। इस कार्यवाही से नकली पेंट के कारोबारियों में हड़कम्प मचा हुआ है और लोग अपनी दुकानों को बंद कर फरार हो गए है।
Published : 14 May 2023, 2:10 PM IST
Topics : APEX Paints Asian Paints छापेमारी दुकान मालिक धोखाधडी का मुकादमा नक़ली पेंट बरामद पेंट की दुकान महराजगंज
No related posts found.