हिंदी
ठाणे (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के ठाणे शहर के शील फाटा इलाके में शुक्रवार सुबह भूमिगत बिजली के तारों में भीषण आग लगने और बाद में एक घर में फैल जाने से एक व्यक्ति की मृत्यु होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 6.30 बजे हुई। उन्होंने कहा, ‘‘आग बिजली के भूमिगत तारों में लगी। आग के पास के एक घर में फैल जाने से पहले विस्फोट भी हुआ।’’
ठाणे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘उस मकान में लगी आग में फंस जाने के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु होने की आशंका है।’’ सावंत ने कहा कि सूचना मिलने पर स्थानीय दमकल और आरडीएमसी कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे।
उन्होंने कहा कि अग्निशमन अभियान अब भी जारी है और इसमें दमकल की तीन गाड़ियां लगायी गई हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Published : 10 March 2023, 11:06 AM IST
No related posts found.