कोलकाता के राजाबाजार इलाके में भीषण आग लगी

मध्य कोलकाता के राजाबाजार इलाके में रविवार को झुग्गियों में भीषण आग लग गई।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 16 February 2020, 4:54 PM IST

कोलकाता: मध्य कोलकाता के राजाबाजार इलाके में रविवार को झुग्गियों में भीषण आग लग गई।

यह भी पढ़ें: मुंडका में स्पेयर पाटर्स कारखाने में लगी भीषण आग

अधिकारियों ने बताया कि आग चौलपट्टी इलाके में दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर लगी। दमकल की 12 गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि आग का आसपास की इमारतों तक फैलने का कोई खतरा नहीं है। इलाके के एक हिस्से की घेराबंदी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: आग की लपटों से घिरा बेंगलुरु का रेस्तरां, 11 झुलसे

घटना से इलाके में यातायात बाधित हो गया। वाहनों के मार्ग में बदलाव किए गए हैं। (भाषा) 

Published : 
  • 16 February 2020, 4:54 PM IST